13 अक्टूबर 2012 - 20:30

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरानी राष्ट्र के परमाणु अधिकारों की प्राप्ति के संदर्भ में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीतियों के अटल होने पर बल दिया है.......

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरानी राष्ट्र के परमाणु अधिकारों की प्राप्ति के संदर्भ में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीतियों के अटल होने पर बल दिया है।     रामीन मेहमान परस्त ने रविवार को अपने एक बयान में क़ज़्ज़ाक़िस्तान में अपने बयान को संचार माध्यमों में तोड़ मरोड़ कर पेश किये जाने पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र परमाणु अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में इस्लामी गणतंत्र ईरान का रूख स्पष्ट, स्थायी और पारदर्शी है।     उन्होंने कहा कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां, अंतरराष्ट्रीय नियमों के अंतर्गत और आईएईए के निरीक्षण में जारी हैं और ईरान ने अपनी सदभावना प्रकट करने के लिए अब तक नियमों से आगे बढ़ कर भी आईएईए के साथ सहयोग किया है।     कुछ संचार माध्यमों ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से खबर दी थी कि ईरान, तेहरान परमाणु प्रतिष्ठान के लिए पश्चिम द्वारा ईंधन की व्यवस्था किये जाने की दशा में यूरेनियम के बीस प्रतिशत संवर्धन से पीछे हटने पर तैयार है।.......166