सीरिया में होने वाले एक कार बम विस्फोट में कई व्यक्ति घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में एक सड़क पर खड़ी कार में रविवार की सुबह विसफोट हो गया जिसके परिणाम स्वरूप कई व्यक्ति घायल हुए जबकि निकट की इमारतों को भी क्षति पहुंची है। ज्ञात रहे कि शनिवार को भी दमिश्क़ के निकट नब्क नामक नगर में कार बम का एक विस्फोट हुआ था जिसमें आठ व्यक्ति हताहत और 13 अन्य घायल हो गए थे। सीरिया में आतंकवादी गुटों ने विदेशी शक्तियों के समर्थन से इस देश के कई नगरों में अशांति फैला रखी है और वे आम नागरिकों तथा सुरक्षाकर्मियों की हत्या करके बश्शार असद सरकार को इन घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार बताने का प्रयास कर रहे हैं ताकि इस माध्यम से सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त हो जाए।.......166
13 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 356456
सीरिया में होने वाले एक कार बम विस्फोट में कई व्यक्ति घायल हुए हैं.........