इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने कहा है कि उनका देश सीरिया के विरुद्ध लगाई गयी आग को भड़काने में भाग नहीं लेगा। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री ने जो रूस के दौरे पर हैं, रूस के उप विदेशमंत्री मिख़ाइल योगदान्फ़ के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि जो सरकारें इराक़ में हिंसा की आग भड़काने की ज़िम्मेदार हैं उन्हें पराजय हुई है किन्तु वे अपने षड्यंत्रों से रूकी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के विरोधी हैं। उन्होंन कहा कि इराक़ अब दुनिया के विभिन्न देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इराक़ अपनी अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए शक्तिशाली सेना के गठन पर विश्वास रखता है। ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रूस के दौरे पर हैं जहां के कल क्रिमलन में रूस के राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन से भेंटवार्ता करेंगे।....166
8 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 355083
इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने कहा है कि उनका देश सीरिया के विरुद्ध लगाई गयी आग को भड़काने में भाग नहीं लेगा.........