8 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के ऊर्जा मंत्री मजीद नामजू ने नई दिल्ली में भारतीय बिजली मंत्री वीरप्पा मोइली से मुलाकात के बाद कहा कि निर्धारित हुए प्रस्ताव के अंतर्गत ईरान, हिंदुस्तान और पाकिस्तान को 6 हजार मेगावाट बिजली प्रदान करेगा..........

इस्लामी गणतंत्र ईरान के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि ईरान, हिंदुस्तान और पाकिस्तान को बिजली उपलब्ध करेगा।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के ऊर्जा मंत्री मजीद नामजू ने नई दिल्ली में भारतीय बिजली मंत्री वीरप्पा मोइली से मुलाकात के बाद कहा कि निर्धारित हुए प्रस्ताव के अंतर्गत ईरान, हिंदुस्तान और पाकिस्तान को 6 हजार मेगावाट बिजली प्रदान करेगा।मजीद नामजू ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ मुलाकात को उपयोगी बताते हुए कहा कि उपलब्ध की जाने वाली 6 हजार मेगावाट बिजली में से 2 हजार मेगावाट पाकिस्तान और बाकी भारत को दी जाएगी।इस्लामी गणतंत्र ईरान के ऊर्जा मंत्री मजीद नामजू और भारतीय उर्जा मंत्री वीरप्पा मोइली की बैठक में दोनों पक्षों ने ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग के विस्तार पर चर्चा की।....166