7 अक्टूबर 2012 - 20:30

अमरीका में होफ़र स्ट्राटैजिक शोध केन्द्र ने घोषणा की है कि ज़ायोनी शासन ने यदि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर आक्रमण करने की ग़लती की तो यह ग़लती उसके लिए विनाशकारी सिद्ध होगी.......

अमरीका में होफ़र स्ट्राटैजिक शोध केन्द्र ने घोषणा की है कि ज़ायोनी शासन ने यदि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर आक्रमण करने की ग़लती की तो यह ग़लती उसके लिए विनाशकारी सिद्ध होगी। होफ़र ने इस संबंध में जारी की गयी अपनी रिपोर्ट में ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन्यामिन नितीन याहू की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के विरुद्ध दिए गये बयान को मूर्खतापूर्ण बताया और कहा कि इस्राईल की ओर से ईरान से लड़ने का प्रयास उसकी आत्महत्या के समान होगा। इस शोध केन्द्र ने ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों को विफल बताते हुए घोषणा की है कि ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने और इसमें वृद्धि करने से ईरानी जनता के सुदृढ़ संकल्पों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और अपने परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगी। इसी प्रकार इस शोध केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में ईरान से टकराव से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ईरान से लड़ना केवल पश्चिम ही के लिए हानिकारक सिद्ध होगा।  .........166