इराक़ के प्रधान मंत्री नूरी अलमालिकी ने अपनी मास्को यात्रा से ठीक पहले कहा है कि उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को मज़बूती प्रदान करना है।अलइराक़िया टी वी चैनल के अनुसार मालिकी ने दोनों देशों के बीच सहकारिता को ज़रूरी बताते हुए कहा मास्को की यात्रा इराक़ और रूस के बीच सामरिक एवं आर्थिक सहयोग में विस्तार के लिए की जा रही है।इराक़ के प्रधान मंत्री ने रूस के साथ विद्युत व तेल उद्योग के क्षेत्र में सहकारिता की ओर संकेत करते हुए कहा, आधारभूत ढांचे के पुनर्निमाण में इराक़ की प्रगति के मद्दे नज़र बग़दाद चाहता है कि रूसी कंपनियों को भी अपना सहभागी बनाए।अल मालिकी ने उल्लेख किया कि विदेश नीति में अपने राष्ट्रीय हितों के मद्दे नज़र दूसरे देशों से संबंध बढ़ाने और विस्तृत करने में इराक़ को कोई संकोच नहीं है और न ही वह किसी दबाव को मानता है।रूसी राष्ट्रपति विलादमिर पूतिन के निमंत्रण पर इराक़ के प्रधान मंत्री नूरी अल मालिकी 8 अक्तूबर को मास्को की यात्रा पर जा रहे हैं।मालिकी की मास्को यात्रा के दौरान संभवतः मिग युद्धक विमानों, हैलिकाप्टरों, विमान भेदी विज़ाइलों, बक्तर बंद गाड़ियों और दूसरे सैन्य उपकरणों की ख़रीदारी के समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह समझौता 5 अरब डालर का होगा।
6 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 354517
इराक़ के प्रधान मंत्री नूरी अलमालिकी ने अपनी मास्को यात्रा से ठीक पहले कहा है कि उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को मज़बूती प्रदान करना है........