तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोगान ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति से भेंट में बल दिया है कि तुर्की सीरिया से युद्ध नहीं चाहता।उन्होंने तुर्की की संसद में पारित उस विधेयक की ओर संकेत करते हुए जिसमें तुर्क सेना को सीमा से बाहर कार्यवाही की अनुमति दी गयी है कहा कि जो लोग तुर्क संसद के सामने खड़े हैं उन्हें इतिहास को जवाब देना होगा। उन्होंने इस विधेयक को पारित किये जाने का उद्देश्य तुर्की की प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि बताया है। उन्होंने इस भेंट में ईरान व तुर्की के मध्य संबंधों में विस्तार पर बल देते हुए कहा कि दोनों देशों के मध्य व्यापारिक संबंधों में अधिक विस्तार के लिए गंभीरता से प्रयास की आश्यकता है। इस भेंट में ईरान के उप राष्ट्रपति मुहम्मद रज़ा रहीमी ने तुर्की के साथ समस्त क्षेत्रों में संबंध विस्तार में ईरान की रूचि की घोषणा करते हुए सीरिया में संकट जारी रहने को क्षेत्र के लिए हानिकारक बताया और कहा कि तेहरान इस संकट के समाधान के लिए सभी राजनीतिक शैलियों का स्वागत करता है।......166
4 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 353959
तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोगान ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति से भेंट में बल दिया है कि तुर्की सीरिया से युद्ध नहीं चाहता........