3 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया और तुर्की के मध्य तनाव क्षेत्र की शांति व स्थिरता के विरुद्ध शत्रुओं के षडयंत्रों का परिणाम है......

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया और तुर्की के मध्य तनाव क्षेत्र की शांति व स्थिरता के विरुद्ध शत्रुओं के षडयंत्रों का परिणाम है।विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने गुरुवार को इन घटनाओं में मारे जाने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बल दिया कि दोनों देशों के अधिकारियों को संयम बरतते हुए इन घटनाओं के मुख्य कारण का पता लगाना चाहिए।विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार की आग केवल शत्रुओं के हित में है और इसका उद्देश्य, संबंधों को खराब करना तथा क्षेत्रीय देशों के मध्य मतभेद उत्पन्न करने के अलावा कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान चार पक्षीय समिति के दायरे में सीरिया की समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा और उसका मानना है कि सीरिया के संकट को संयम, वार्ता और राजनीतिक मार्गों से समाप्त किया जाता है।........166