सीरिया के आतंकवादियों द्वारा लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह के पुत्र के अपहरण का प्रयास विफल हो गया।लेबनान के एक समाचार पत्र के अनुसार सीरिया के विद्रोहियों ने जब लेबनानी तीर्थयात्रियों का अपहरण किया था तो वह यह समझ रहे थे कि हिज्बुल्लाह संगठन के महासचिव के पुत्र भी इस कारवां में उपस्थित हैं।लेबनान से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र अद्दयार के अनुसार, सीरियाई विद्रोहियों को यह सूचना मिली थी कि लेबनानी कारवां में सैयद हसन नस्रुल्लाह के पुत्र भी यात्रा कर रहे हैं इस लिए उन्होंने लेबनानी कारवां का अपहरण कर लिया। सीरियाई विद्रोही इस प्रकार से सीरिया के संदर्भ में सैयद हसन नस्रुल्लाह का रूख बदलने के लिए दबाव डालने का इरादा रखते थे।अद्दयान समाचार पत्र ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि लगभग ३ तीन महीने पूर्व भी सीरिया के विद्रोहियों ने ११ लेबनानी नागरिकों का अपहरण कर लिया था।मध्यस्थों के प्रयासों से अब तक इन लोगों में से २ बंधकों को स्वतंत्र कराया जा चुका है।........166
1 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 353146
सीरिया के आतंकवादियों द्वारा लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह के पुत्र के अपहरण का प्रयास विफल हो गया.....