इराक़ के विदेशमंत्री होशियार ज़ीबारी ने सीरिया संकट के समाधान के लिए दो चरणबद्ध योजना पेश की है।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा कि इस योजना के पहले चरण में उन देशों की एक बैठक होगी जिन्होंने जेनेवा में सीरिया में राजनैतिक स्थानांतरण की योजना पेश की और यह जेनेवा समझौते पर केन्द्रित होगी। होशियार ज़ीबारी ने कहा कि दूसरे चरण में सीरिया के भीतर और बाहर सरकार विरोधियों को मध्यपूर्व से बाहर किसी निष्पक्ष देश बुलाया जाए और सीरिया के संकट के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी इस बैठक का एजेन्डा तय करेंगे। ज्ञात रहे कि क्षेत्र के कुछ देश सीरिया संकट के समाधान के इच्छुक हैं किन्तु अमरीका और पश्चिम के कुछ घटक क्षेत्र में अशांति फैलाकर अपने हितों को साधाने के प्रयास में हैं।........166
29 सितंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 352517
इराक़ के विदेशमंत्री होशियार ज़ीबारी ने सीरिया संकट के समाधान के लिए दो चरणबद्ध योजना पेश की है.......