29 सितंबर 2012 - 20:30

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी से इस्राईल को जोड़ने की आवश्यकता पर बल देता है............

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी से इस्राईल को जोड़ने की आवश्यकता पर बल देता है.विदेशमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन क्षेत्र की एकमात्र सरकार है जिसने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं इस लिए उसे बिना किसी विलंब के इस अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर करने चाहिए और अपने सभी परमाणु प्रतिष्ठानों को आईएईए के निरीक्षण में देना चाहिए। विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने पूर्ण रूप से परमाणु निशस्त्रीकरण को गुट निरपेक्ष आंदोलन के सिद्धान्तों की मूल प्राथमिकता बताया और कहा कि आंदोलन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशस्त्रीकरण की धीमी प्रक्रिया तथा परमाणु संपन्न देशों द्वारा नियमों के अनुसार परमाणु शस्त्रों के अंत की प्रक्रिया में विकास न होने को लेकर चिंतित है। उन्होंने इसी प्रकार कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का मानना है कि शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों में व्यस्त किसी भी परमाणु प्रतिष्ठान पर आक्रमण या आक्रमण की धमकी, अंतरराष्ट्रीय और एजेन्सी के नियमों का खुला उल्लंघन है। विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन, परमाणु मामलों के समाधान के लिए कूटनीतिक मार्ग को उचित समझता है और उसका मानना है कि इस संदर्भ में सुझाव और कार्यवाहियों को अंतरराष्ट्रीय नियमों, संबंधित कन्वेंशनों और संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के अनुसार होना चाहिए।.........166