28 सितंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतत्रं ईरान के विदेशमंत्री ने कुछ देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के दुरुपयोग की प्रक्रिया रोके जाने की मांग की है.......

इस्लामी गणतत्रं ईरान के विदेशमंत्री ने कुछ देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के दुरुपयोग की प्रक्रिया रोके जाने की मांग की है।विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ में गुट-७७ और चीन के विदेशमंत्रियों की ३६वीं वार्षिक बैठक में संयुक्त राष्ट्र संघ में मूलभूत सुधारों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ को विश्व शक्तियों के वर्चस्ववादी कार्यक्रमों को औचित्य प्रदान करने के साधन के स्थान पर कमज़ोर देशों की आशा का केन्द्र होना चाहिए।विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने बल दिया कि आर्थिक विकास दर में वृद्धि, निर्धनता, भूख, असमानता के अंत, पर्यावरण की रक्षा, मादक पदार्थों से मुक़ाबला तथा स्वास्थ्य स्थिति में विकास जैसे संवेदनशील मुद्दों में संयुक्त राष्ट्र संघ को भूमिका निभानी चाहिए।गुट-७७ संयुक्त राष्ट्र संघ में विकासशील देशों का सबसे बड़ा संगठन है और चीन इस संगठन में निरीक्षक के रूप में सदस्य है।