सउदी अरब में 50 न्यायधीशों ने रियाज़ शासन की ओर से राजनैतिक बंदियों को दंडित करने के लिए उन पर डाले जा रहे दबाव के विरुद्ध अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार न्यायधीशों ने अपने बयान में कहा कि उनकी ओर से त्यागपत्र का कारण शासन की ओर से डाला जा रहा दबाव है।
मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच के अनुसार सउदी शासन सरकार की आलोचना करने वालों का निरंतर दमन करता है।
मानवाधिकार सूचना के अरबी केन्द्र ने क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आले सउद शासन के दमनात्मक कृत्य के विरुद्ध क़दम उठाने की अपील की है। ज्ञात रहे सउदी अरब में फ़रवरी 2011 से इस देश के मुख्य रूप से पूर्वी प्रांत के क़तीफ़ और अवामिया क्षेत्र में लगभग नियमित रूप से जनप्रदर्शन होता है। इन प्रदर्शनों में सउदी जनता सभी राजनैतिक बंदियों की रिहाई और अभिव्यक्ति तथा प्रदर्शन की स्वतंत्रता और व्याप्त भेदभाव के अंत की मांग कर रही है।
.......
166