20 सितंबर 2012 - 20:30

सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद ने मिस्र के समाचार पत्र अल अहराम को साक्षात्कार देते हुए उल्लेख किया कि सऊदी अरब, क़तर और तुर्की सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों और आतंकवादियों की स्पष्ट रूप से सहायता कर रहे हैं.......

सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद ने मिस्र के समाचार पत्र अल अहराम को साक्षात्कार देते हुए उल्लेख किया कि सऊदी अरब, क़तर और तुर्की सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों और आतंकवादियों की स्पष्ट रूप से सहायता कर रहे हैं।इसी प्रकार बशार असद ने कहा कि सशस्त्र बिद्रोहियों को पूरी तरह पराजित करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन निश्चित रूप से सेना को सफलता प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि कुछ देश क्षेत्र में शांति स्थापना के प्रयासों के बजाए सीरिया में सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से आतंकवादियों को हथियार दे रहे हैं जिससे क्षेत्र की शांति को गंभीर ख़तरा है।ज्ञात हो सीरियाई सरकार को गिराने एवं ज़ायोनी शासन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अमरीका सहित पश्चिमी देश और कुछ क्षेत्रीय देश गत 18 महीनों से सीरिया में उपद्रव करा रहे हैं किन्तु अभी तक वे अपने सभी प्रयासों में असफल रहे हैं।........166