पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में अपमानजनक फ़िल्म के विरुद्ध प्रदर्शन यथावत जारी हैं। पाकिस्तान से एरिब संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, जमाते इस्लामी की ओर से आज कराची में आज विरोध प्रदर्शनों का अह्वान किया गया है। इससे पूर्व भी पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में अपमानजनक फ़िल्म के विरुद्ध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीका और इस्राईल के विरुद्ध नारे लगाए। विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर और सड़क बंद करके अपना रोष व्यक्त किया। दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री मुहम्मद शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि जनता अपमानजनक फ़िल्म के विरुद्ध भरपूर प्रदर्शन अवश्य करे किन्तु प्रदर्शन शांतिपूर्ण हों ताकि पश्चिम हमारा प्रदर्शन भी देखे और अनुशासन भी।......166
18 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 349361
पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में अपमानजनक फ़िल्म के विरुद्ध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीका और इस्राईल के विरुद्ध नारे लगाए......