इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने बताया है कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) का अपमान करने वाली फिल्म की समीक्षा के लिए इस्लामी देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक का आयोजन होगा।अकमलुद्दीन एहसान ओगलू ने सऊदी अरब के जद्दा नगर में एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी देते हुए, इस फिल्म को भड़काऊ तथा देषपूर्ण बताते हुए उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आगामी दस दिनों के भीतर इस्लामी देशों के विदेशमंत्री, संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन के अवसर पर एक बैठक का आयोजन करेंगे जिसमें पैग़म्बरे इस्लाम की अवमानना करने वाली फिल्म चर्चा का मुख्य विषय होगी। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह एक एसे अंतरराष्ट्रीय नियम की रचना में संयुक्त रूख अपनाएं जिसके अंतर्गत भड़काऊ और शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों को अपराध समझा जाए।......166
18 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 349359
इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने बताया है कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) का अपमान करने वाली फिल्म की समीक्षा के लिए इस्लामी देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक का आयोजन होगा..........