17 सितंबर 2012 - 19:30

विदेशमंत्री अली अकबर सालेही और मिस्र के विदेशमंत्री मुहम्मद कामिल अम्र ने दोनों देशों के आपसी सहयोग और संबंध में विस्तार को दोनों राष्ट्रों के हितों में बताया है.........

विदेशमंत्री अली अकबर सालेही और मिस्र के विदेशमंत्री मुहम्मद कामिल अम्र ने दोनों देशों के आपसी सहयोग और संबंध में विस्तार को दोनों राष्ट्रों के हितों में बताया है। अली अकबर सालेही ने आज क़ाहिरा में मिस्र के विदेशमंत्री से भेंट में क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श किया। विदेशमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में ईरान की प्रगति और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईरान, मिस्र के साथ विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग करने को तैयार है। इस अवसर पर मिस्र के विदेशमंत्री ने कहा कि उनका देश ईरान के साथ समस्त क्षेत्रों में संबंधों और सहयोग को विस्तृत करने का इच्छुक है। ज्ञात रहे कि विदेशमंत्री अली अकबर सालेही क़ाहिरा में सीरिया के बारे में चार पक्षीय बैठक में भाग लेने गये हैं। यह बैठक ईरान, मिस्र और तुर्की की भागीदारी से आयोजित हुआ, सऊदी अरब ने इस बैठक में भाग नहीं लीसमाचार समाप्त....166