17 सितंबर 2012 - 19:30

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शिया श्रद्धालुओं की एक बस पर बम हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत और 18 अन्य घायल हो गए......

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शिया श्रद्धालुओं की एक बस पर बम हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत और 18 अन्य घायल हो गए।क्वेटा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के स्थानीय अधिकारियों ने आज घोषणा की कि बलूचिस्तान के मुसतौंग क्षेत्र में शिया श्रद्धालुओं की एक बस के रास्ते में हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत और 18 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार इस बस को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान किए जाने के बावजूद यह हमला किया गया। विस्फोट के बाद बस में आग लग गई जिसके कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। घायलों में तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस बस तफतान से क्वेटा जा रही थी। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कई बार इसी तरह के हमलों में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया है।समाचार समाप्त....166