पाकिस्तान में ईसाई समुदाय ने अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर वह गुस्ताखाना फिल्म बनाने वालों को सजा नहीं देगी तो पाकिस्तान के ईसाई, अमेरिकी दूतावास पर कब्जा कर लेंगे।इस्लामाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के ईसाई समुदाय सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों ने गुस्ताखाना अमेरिकी फिल्म के खिलाफ़ अपने विरोध प्रदर्शनों में फिल्म बनाने और उसके प्रकाशित होने पर अमेरिकी सरकार की चुप्पी की कड़ी निंदा करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह गुस्ताख़ाना फिल्म बनाने वालों को सजा नहीं देगी तो पाकिस्तान के ईसाई अमेरिकी दूतावास पर हमला करेंगे।इस प्रदर्शन में शामिल पाकिस्तानी ईसाई पादरी रहमान मिशेल हकीम ने मुसलमानों और ईसाइयों के गठबंधन और एकता पर बल देते हुए धार्मिक स्मृतियों और धर्मों के अपमान की कड़ी निंदा की।दूसरी ओर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित आज कई शहरों में गुस्ताखाना फ़िल्म के विरोध का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने इस अवसर पर पाकिस्तान सरकार से अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंध तुरंत समाप्त करने और अमेरिकी राजदूत को पाकिस्तान से निकालने का मांग की।......166
16 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 348637
पाकिस्तान में ईसाई समुदाय ने अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर वह गुस्ताखाना फिल्म बनाने वालों को सजा नहीं देगी तो पाकिस्तान के ईसाई, अमेरिकी दूतावास पर कब्जा कर लेंगे.........