मुसलमानों की आस्थाओं की अवमानना करने वाली अमरीकी फिल्म के निर्माण में क़तर के शामिल होने की रिपोर्टों के बाद क़तर के प्रधानमंत्री क़ाहिरा से भाग गये। न्यूज़ एजेन्सियों ने मिस्र की राजधानी क़ाहिरा के कुछ जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि क़तर के प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जासिम, संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत अख़ज़र इब्राहीमी और अरब संघ के महासचिव नबील अलअरबी से भेंट और सीरिया के बारे में वार्ता के लिए क़ाहिरा पहुंचे थे कि इसी दौरान यह समाचार आया कि अपमान जनक फिल्म की तैयारी में क़तर ने आर्थिक सहायता दी है। इस समाचर के सार्वाजनिक होने के बाद मिस्र की सरकार ने क़तर के प्रधानमंत्री से कहा कि वे अपनी जान बचाने के लिए जितने जल्दी हो सके क़ाहिरा से निकल जाएं। रिपोर्टों के अनुसार क़तर के प्रधानमंत्री क़ाहिरा में अपने होटल से गुप्त रूप से हवाई अड्डे पहुंचे जहां एक क़तरी विमान उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। एक रिपोर्ट के अनुसार क़तर की अन्नूरूलक़ाबेज़ा नामक एक संस्था ने अपमान जनक फिल्म की तैयारी में आर्थिक सहायता दी है। यह एसी स्थिति में है कि स्वंय क़तर में इस अपमान जनक फिल्म के विरुद्ध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी सैनिक छावनियां बंद करने, वाशिंग्टन से क़तर के राजदूत को वापस बुलाने और अपने देश से अमरीकी राजदूत को बाहर निकालने की मांग की है।
.........
166