15 सितंबर 2012 - 19:30

लीबिया ने कहा है कि वह अमरीकी युद्धपोतों को किसी भी दशा में देश की जलसीमा के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं देगा। लीबिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आदिल अलबरअसी ने त्रिपोली में पत्रकारों से एक वार्ता में यह बात कही..............

लीबिया ने कहा है कि वह अमरीकी युद्धपोतों को किसी भी दशा में देश की जलसीमा के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं देगा। लीबिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आदिल अलबरअसी ने त्रिपोली में पत्रकारों से एक वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां जो भी हों अमरीकी सैनिकों को लीबिया में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह बात बल देकर कही कि क़ज़्ज़ाफ़ी सरकार के विरुद्ध नेटो की कार्यवाही के समय से लेकर अब तक अमरीकी बेड़े अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में उपस्थित रहे हैं और लीबिया की जलसीमा में प्रविष्ट नहीं हुए। अलबरअसी ने कहा कि लीबिया की स्थिति चाहे जितनी ख़राब हो, त्रिपोली सरकार, अमरीकी समुद्री बेड़ों को अपनी जलसीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी। याद रहे लीबिया के नगर बिनगाज़ी में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शनों के दौरान अमरीकी राजदूत सहित चार अमरीकी राजनयिकों की मौत के बाद अमरीकी सरकार ने युद्धपोत और अमरीकी नौसैनिक लीबिया भेजने की घोषणा की है। .....166