13 सितंबर 2012 - 19:30

पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के अपमान पर आधारित अमरीकी फ़िल्म के विरुद्ध इस्लामी जगत में विरोध प्रदर्शन की लहर में कल यमन की राजधानी सनआ में अमरीकी दूतावास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में कम से कम 4 व्यक्ति हताहत हुए हैं...........

पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के अपमान पर आधारित अमरीकी फ़िल्म के विरुद्ध इस्लामी जगत में विरोध प्रदर्शन की लहर में कल यमन की राजधानी सनआ में अमरीकी दूतावास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में कम से कम 4 व्यक्ति हताहत हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसर गुरुवार को सनआ में जनता ने अमरीकी दूतावास पर धावा बोल दिया था। फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कल हुई झड़प में जो सुबह से रात तक जारी रही 34 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें 8 की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही जनता को तितर बितर करने के लिए पानी की धार और हवाई फ़ायर किए। रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई कूटनयिक वाहनों को आग लगा दी। ज्ञात रहे पैग़म्बरे इस्लाम के अनादर पर आधारित अमरीकी फ़िल्म इन्नोसेन्स आफ़ मुस्लिम्स के विरुद्ध ग्यारह सितंबर को लीबिया के बेनग़ाज़ी नगर में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पर आक्रोशित जनता ने धावा बोल दिया था जिसके दौरान अमरीकी दूत तथा दूतावास के तीन अन्य सदस्य मारे गए थे। अमरीका में बनी इस फ़िल्म के विरुद्ध इस्लामी जगत में प्रदर्शन का क्रम जारी है। अब तक मिस्र, ईरान, ट्यूनीशिया, यमन, मोरक्को, सूडान, अल्जीरिया, बहरैन में भी प्रदर्शन हो चुके हैं।

...........
166