अबना: दुनिया के अन्य देशों की तरह ईरान में भी नमाज़े जुमा के बाद सभी शहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपमानजनक अमेरिकी फिल्म के रिलीज होने पर अपने गंभीर ग़म और गुस्से का इजहार करते हुए इस घिनौने कदम का जिम्मेदार अमरीका और जायोनियों को बताया।
ईरान की जनता ने अपने विरोध प्रदर्शनों में कहा यह अमानवीय कार्रवाई अमेरिकी के नेतृत्व में विश्व साम्राज्य के माध्यम अंजाम दिया गया है। इस अवसर पर पूरे ईरान में जनता ने एक बार फिर एकता और धार्मिक एंव इस्लामिक मूल्यों की रक्षा में अपने मज़बूत संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया।
ईरान की जनता ने अपमानजनक फिल्म पर पूरी शक्ति के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की तथा जमके विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि यह अपमान ऐसी महान हस्ती की शान में किया गया है जिसने पूरी दुनिया को शांति का पाठ दिया है। जनता ने इस्लामफ़ोबिया को तुरंत बंद किए जाने की मांग की।
.......
166