अमेरिका में तैयार की जाने वाली इस्लाम विरोधी फिल्म पर सारी दुनिया में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला बदस्तूर जारी है।विश्व अहलेबैत परिषद ने एक बयान जारी करके इस्लाम विरोधी अमेरिकी ज़ायोनी फिल्म की निंदा की है जिसमें रसूलुल्लाह (स.) की शान में गुस्ताखी की गई है। इस बयान में कहा गया है कि मानवता के दुश्मनों ने इस्लामी जागरूकता के सामने विफलता के कारण एक बार फिर बहुत ही पस्त तरीके से इस्लाम धर्म के खिलाफ अपनी दुश्मनी ज़ाहिर है। उधर क़ुम के महान मरजए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा नासिर मकारिम शिराज़ी ने अपमानजनक फिल्म की निंदा करते हुए कहा है कि मुसलमानों को शुक्रवार को इस अमरीकी ज़ायोनी साजिश का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।उधर हजारों ईरानी छात्रों ने आज तेहरान में स्वीज़रलैंड के दूतावास के सामने अमेरिका के इस्लाम विरोधी कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने अमेरिका, ब्रिटेन और ज़ायोनी शासन के खिलाफ नारे लगाए। औऱ आज नमाज़ जुमा के बाद सारे ईरान में अमेरिका और ज़ायोनी शासन के खिलाफ प्रदर्शन हुए।......166
13 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 347663
अमेरिका में तैयार की जाने वाली इस्लाम विरोधी फिल्म पर सारी दुनिया में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला बदस्तूर जारी है..........