12 सितंबर 2012 - 19:30

जापानी नागरिकों ने प्रदर्शन कर अमेरिकी विमान ओसप्रे की तैनाती का विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चापान को सुरक्षा मुद्दों के मद्देनजर अमेरिका के बारह ओसीरी विमान तैनात करने का समझौता खत्म कर देना चाहिए......

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार जापान के ओवकीनावा द्वीप में हजारों लोगों ने अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया है। जापानी नागरिकों ने प्रदर्शन कर अमेरिकी विमान ओसप्रे की तैनाती का विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चापान को सुरक्षा मुद्दों के मद्देनजर अमेरिका के बारह ओसीरी विमान तैनात करने का समझौता खत्म कर देना चाहिए। अमेरिका के इन विमानों से सुरक्षा को ख़तरा है। यह विमान बड़े पंखों के आधार पर हेलीकॉप्टर की तरह खड़ी उड़ान भरता है लेकिन हेलीकॉप्टर से बहुत तेज़ उड़ता है. मोरक्को और अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में विमान की घटनाओं के बाद से उसकी सुरक्षा के बारे शंका व्यक्त की जा रही है।.........166