11 सितंबर 2012 - 19:30

समाचारों के अनुसार रूसी विदेशमंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके यह मांग की है। यह बयान सीरिया के एलेप्पो नगर में आतंकवादी आक्रमणों की रिपोर्ट के बाद जारी किया गया है.........

रूस ने सीरिया में युद्ध विराम की मांग दोहरायी है। समाचारों के अनुसार रूसी विदेशमंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके यह मांग की है। यह बयान सीरिया के एलेप्पो नगर में आतंकवादी आक्रमणों की रिपोर्ट के बाद जारी किया गया है। इस बयान में एलेप्पो में हुए आक्रमणों में आम नागरिकों की मौत की ओर संकेत के साथ, सीरिया में जारी आतंकवादी आक्रमणों की कड़ी आलोचना की गयी है। सीरिया में मार्च २०११ से तुर्की, क़तर, सऊदी अरब , अमरीका और इस्राईल के सहयोग से आतंकवादी कई नगरों में अशांति फैला कर सीरिया की सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। सीरिया की वर्तमान सरकार, क्षेत्र में इस्राईल विरोधी मोर्च पर अग्रणी समझी जाती है।  .....166