ईरान के उप विदेश मंत्री काहिरा में चार देशों की बैठक में भाग लेंगे जो सीरिया के संकट की समीक्षा के लिए आयोजित होगी। मेह्र समाचार एजेंसी के अनुसार उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान आज काहिरा बैठक में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में ईरान, मिस्र, सऊदी अरब और तुर्की शामिल हैं। यह बैठक आज काहिरा में होगी। इस बैठक का एजेंडा सीरिया के संकट के समाधान के लिए ईरान और मिस्र का संयुक्त प्रस्ताव होगा। सीरिया अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव का विवरण सामने नहीं आया है। इससे पहले कुछ सूत्रों ने कहा था कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त काहिरा बैठक में भाग लेंगे।....166
9 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 346437
ईरान के उप विदेश मंत्री काहिरा में चार देशों की बैठक में भाग लेंगे जो सीरिया के संकट की समीक्षा के लिए आयोजित होगी........