8 सितंबर 2012 - 19:30

ज़ायोनी शासन के प्रमुख "शैमून पेरिज" ने जो इटली की यात्रा पर है आज इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी की साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में क्षेत्र में ईरान की बढ़त शक्ति के मुक़ाबले में ज़ायोनी शासन की कमजोरी को स्वीकार किया .....

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के प्रमुख ने ईरान के मुक़ाबले में अपनी कमजोरी को स्वीकार किया है।इरना समाचार एजेंसी के अनुसार ज़ायोनी शासन के प्रमुख "शैमून पेरिज" ने जो इटली की यात्रा पर है आज इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी की साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में क्षेत्र में ईरान की बढ़त शक्ति के मुक़ाबले में ज़ायोनी शासन की कमजोरी को स्वीकार किया जबकि इस बार ईरान के खिलाफ धमकी भरी भाषा के प्रयोग से परहेज किया।इस बातचीत में "शैमून पेरिज़" ने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए स्वीकार किया कि प्रतिबंधों से कोई नतीजा नहीं निकला है।ज़ायोनी शासन के प्रमुख द्वारा ऐसे समय में ईरान के सामने कमजोरी को स्वीकारा गया है कि ग़ासिब सरकार के प्रधानमंत्री की ओर से प्रतिदिन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी सामने आती रही है।ईरान के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि ईरान किसी से युद्ध शुरू नहीं करेगा लेकिन दुश्मन और विशेष रूप से ज़ायोनी शासन द्वारा हर संभावित हमले का सख़्त और मुंहतोड़ जवाब देगा।.........166