सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में एक बम विस्फोट में ५ लोग मारे गये तथा दसियों हताहत हो गये हैं। सीरियाई सूत्रों के अनुसार एक मोटर साइकिल बम, शुक्रवार के दिन राजधानी दमिश्क़ की एक मस्जिद के निकट फट गया जिससे ५ सुरक्षा कर्मी मारे गये और दसियों अन्य घायल हो गये हैं। विस्फोट उस समय हुआ जब लोग, जुमा की नमाज़ पढ़ कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। सीरिया में अमरीका और उसके कुछ क्षेत्रीय घटकों द्वारा आतंकवादियों के समर्थन के कारण हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।
6 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 345635
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में एक बम विस्फोट में ५ लोग मारे गये तथा दसियों हताहत हो गये हैं.....