2 सितंबर 2012 - 19:30

ईरान के संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि ईरान की नीति, सीरिया के संकट के सभी पक्षों के मध्य सहमति पर आधारित संधि व मित्रता है............

ईरान के संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि ईरान की नीति, सीरिया के संकट के सभी पक्षों के मध्य सहमति पर आधारित संधि व मित्रता है। संसद सभापति ने लेबनान के टीवी चैनल अलमयादीन से वार्ता में इस बात का उल्लेख करते हुए इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अभी तक सीरिया में कोई सैन्य कार्यवाही नहीं की है स्पष्ट किया कि डेढ़ वर्ष पुराना सीरिया का संकट क्षेत्रीय देशों और पश्चिम के सैनिक हस्तक्षेप से समाप्त नहीं होने वाला है। संसद सभापति ने इस बात पर बल देते हुए कि सभी क्षेत्रीय देशों को सीरिया के संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका द्वारा सीरिया में सरकार में परिवर्तन तथा सैन्य कार्यवाही की बातों से इस देश की समस्या का निवारण नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले की समस्याएं अधिक जटिल हो गयी हैं। संसद सभापति ने कहा कि सीरिया के संकट के समाधान के लिए शर्त रखना, कोई मार्ग नहीं है और इस देश में प्रजातंत्र के विस्तार के लिए देशों को प्रयास करना चाहिए तथा संकट के समाधान के लिए सभी आयामों को दृष्टि में रखना चाहिए।....166