अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में इस्ट्राटेजिक अनुसंधान केंद्र के निदेशक अमीर मूसवी ने रविवार को, मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अगले महीने होने वाली हवाई रक्षा अभ्यास कार्यक्रम की और इशारा करते हुए कहा: यहूदी राज्य के प्रधानमंत्री बिनयामेन नितेन याहू ने हाल ही में पश्चिमी शक्तियों की कड़ी आलोचना की है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस देश के साथ अपनी सीमाएं निर्धारित क्यों नहीं करते? और हमें विश्वास है कि यहूदी राज्य के प्रधानमंत्री ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवे शिखर सम्मेलन की ज़बरदस्त सफलता के कारण सख्त ग़ुस्से में है।मूसवी ने कहा जो कुछ यहूदी राज्य के प्रकोप का कारण बना है वह तेहरान बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की भागीदारी, उनकी ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन और गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों की ओर से ईरान के दृष्टिकोण और शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का समर्थन है।अमीर मूसवी ने कहा कि यहूदी राज्य परेशान, उलझन में घिरा हुवा, घबराया, परेशान और चिंतित है क्योंकि वह ईरान के राजनयिक, औद्योगिक और तकनीकी विकास को अपनी आंखों से देख रहा है।मूसवी ने कहा यहूदी राज्य की शांति पतन का शिकार हो चुकी है जबकि दूसरी ओर से अमेरिका भी अपनी आंतरिक समस्याओं विशेषकर चुनाव के मुद्दों में उलझा हुआ है।....166
2 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 344314
तेहरान में इस्ट्राटेजिक अनुसंधान केंद्र के निदेशक अमीर मूसवी ने रविवार को, मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अगले महीने होने वाली हवाई रक्षा अभ्यास कार्यक्रम की और इशारा करते हुए कहा: यहूदी राज्य के प्रधानमंत्री बिनयामेन नितेन याहू ने हाल ही में पश्चिमी शक्तियों की कड़ी आलोचना की है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस देश के साथ अपनी सीमाएं निर्धारित क्यों नहीं करते?........