अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम लीडर ने इंडोनेशिया के उप राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में चेतावनी दी है कि कुछ शक्तियां इस्लामी देशों में मतभेद फैलाना और फूट डालना चाहती हैं।नम समाचार एजेंसी के अनुसार, सुप्रीम लीडर ने इस अवसर पर अपनी बात में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सिद्धांतों, और क्षमताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस आंदोलन के संस्थापकों का उद्देश्य केवल एक प्रदर्शनी की स्थापना नहीं थी बल्कि एक प्रभावी और गतिशील आंदोलन की स्थापना उनका उद्देश्य था और आज इस उद्देश्य के पुनः ज़िंदा करने की जरूरत है।आपने कहा कि इंडोनेशिया सहित जो आंदोलन का संस्थापक है, आंदोलन के सभी सदस्य देशों को चाहिए कि सहयोग से आंदोलन क्षमताओं को उजागर करें और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में प्रभावी भूमिका अदा करें।सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने धार्मिक संघर्ष विशेषकर शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच मतभेद और फूट को खतरनाक साजिश बताया और कहा कि इस तरह के काम कुछ शक्तियों के समर्थन और उनके ख़रीदे हुए तत्वों के माध्यम से अंजाम पाते हैं। आपने कहा कि अलकायदा और तालिबान क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों के समर्थन से अस्तित्व में आए हैं और अमेरिका उनके मुकाबले के बहाने पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर बमबारी कर रहा है लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य इन देशों में वर्चस्व जमाना है।.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-120
सुप्रीम लीडरः कुछ देश मुस्लिम देशों में फूट डालना चाहते हैं
30 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 343067
सुप्रीम लीडर ने इंडोनेशिया के उप राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में चेतावनी दी है कि कुछ शक्तियां इस्लामी देशों में मतभेद फैलाना और फूट डालना चाहती हैं.......