30 अगस्त 2012 - 19:30

सुप्रीम लीडर ने बल दे कर कहा है कि अंतर-राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों में प्रभावी भूमिका के लिए अरब एकता और गुट निरपेक्ष आंदोलन से भरपूर फ़ायदा उठाय जाए........

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम लीडर ने बल दे कर कहा है कि अंतर-राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों में प्रभावी भूमिका के लिए अरब एकता और गुट निरपेक्ष आंदोलन से भरपूर फ़ायदा उठाय जाए।नम समाचार एजेंसी के अनुसार, इस बैठक में सुप्रीम लीडर ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन को राजनीतिक कार्यवाई के माध्यम से सीरिया संकट के समाधान में मुख्य भूमिका निभानी चाहिए। आपने कहा कि ईरान गुट निरपेक्षक् आंदोलन के अध्यक्ष के रूप में और इराक अरब लीग के चेयरमैन के रूप में सीरिया संकट सहित क्षेत्र के सभी मुद्दों में प्रभावी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने इराक के प्रधानमंत्री नूरी मलीकी के साथ मुलाकात में सीरिया में शिया सुन्नी लड़ाई जाहिर करने के लिए दुश्मनों के प्रोपगंडों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीरिया के संकट की वास्तविकता यह है कि अमेरिका और कुछ अन्य शक्तियों की कमान में, कुछ सरकारों की ओर से क्षेत्र में इस्राइल विरोधी प्रतिरोध के खिलाफ जायोनियत की लड़ाई लड़ी जा रही है. आपने इराक की समस्याओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान इराक की प्रगति और शक्ति को अपने हित में समझता है और दोनों देशों के संबंध क्षेत्र में आदर्श हो सकते हैं.सुप्रीम लीडर ने कहा कि क्षेत्रीय देशों और इराक के भीतरी समूहों को जान लेना चाहिए कि अमेरिका विश्वसनीय साथी नहीं हो सकता।.....166