अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मोगाबे ने कल गुरुवार (30 अगस्त 2012) को ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई से मुलाकात की और शिखर समारोह में आपके उद्घाटन भाषण को बहुत अच्छा, आदर्श और दार्शनिक बताया और कहा: हमें बहुत खुशी है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता ईरान को सौंप दी गयी है, जो साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष के संदर्भ से उज्जवल पृष्ठभूमि रखता है।रॉबर्ट मोगाबे ने कहा गुट निरपेक्ष आंदोलन पर ईरान की अध्यक्षता बहुत अच्छी खबर है जो कई तर्कों के आधार पर दुनिया के न्याय प्रिय, स्वतंत्रा के इच्छुक और स्वाधीन देशों के लिए उम्मीद का कारण है और इन्हीं कारणों में एक विषय विशेष रूप से उल्लेखनीय हैः ईरान क्रांतिकारी दर्शन रखता है; ईरान नारों का सहारा नहीं लेता बल्कि उपायों पर बल देता है और गुट निरपेक्ष आंदोलन पर ईरान की अध्यक्षता जिम्बाब्वे सहित अन्य देशों के साथ ईरान के द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग में विकास का कारण बनेगी।
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-116
ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात की
30 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 343011
जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मोगाबे ने कल गुरुवार (30 अगस्त 2012) को ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई से मुलाकात की और शिखर समारोह में आपके उद्घाटन भाषण को बहुत अच्छा, आदर्श और दार्शनिक बताया .....