ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन में योगदान और दुनिया में शांति की स्थापना गुट निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापकों का लक्ष्य रहा है।राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा कि आज राष्ट्रों का दिन है और आज हमें गुट निरपेक्ष आंदोलन के लक्ष्य और उद्देश्यों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन में राष्ट्रों की भागीदारी जिससे दुनिया में न्याय व निष्पक्षता पर आधारित शांति और इंसान के सम्मान की गारंटी मिलती है आंदोलन के संस्थापको का लक्ष्य रहा है।राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि सभी देश वर्तमान स्थिति से नाराज़ हैं और आज तक मनुष्य की संयुक्त समस्याएं जैसे गरीबी, भेदभाव, अपमान, युद्ध और ईर्ष्या का अंत नहीं हुआ है और न ही मनुष्य को प्रेम और प्यार, न्याय व इंसाफ़ और स्वतंत्रता और सम्मान व शांति के साये में जीवन बिताने का मौका मिला है।राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुछ देशों के एकाधिकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि स्पष्ट है कि आज पैंसठ वर्षों बाद दुनिया की सारी कोमें फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकार पर बल देती हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अवैध ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण और कब्जे और ज़ुल्म व सितम को वैधता देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, इराक और पाकिस्तान में लोग बड़े पैमाने पर योजना के तहत मारे जा रहे हैं, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस स्थिति को कानूनी वैधता प्रदान करने की कोशिश में है।राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि इसकी वजह यह है कि इन सभी समस्याओं के पीछे सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं जिन्हें वीटो पावर हासिल है।........166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-108
राष्ट्रपति अहमदी नेजादः सभी देश वर्तमान स्थिति से नाराज़ हैं
30 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 342483
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन में योगदान और दुनिया में शांति की स्थापना गुट निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापकों का लक्ष्य रहा है......