30 अगस्त 2012 - 19:30

सुप्रीम लीडर हज़रत आयत अल्लाह खामनेई ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति "क़ुरबान कुली बरदी मुहम्मद उफ" की बैठक में इस बात पर बल दिया कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे और दोस्ताना संबंधों के बनाये रखना, ईरान के नीति है............

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम लीडर हज़रत आयत अल्लाह खामनेई ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति "क़ुरबान कुली बरदी मुहम्मद उफ" की बैठक में इस बात पर बल दिया कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे और दोस्ताना संबंधों के बनाये रखना, ईरान के नीति है।सुप्रीम लीडर ने ईरान और तुर्कमेनिस्तान के संबंध में विस्तार का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों की व्यापक और विभिन्न क्षमताओं ने सहयोग की राह को प्रशस्त कर दिया है।आपने तुर्कमनिस्तान के विकास पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के आपसी हित ईरान और तुर्कमनिस्तान के संबंधों में विस्तार का आधार बन सकते हैं।बैठक में तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति "क़ुरबान कुली बरदी मुहम्मद उफ" ने भी इस देश की जनता का प्रेम भरा सलाम पेश करते हुए कहा कि उनका देश, ईरान के साथ संबंधों को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन को बड़ा महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस बैठक के परिणाम, सदस्य देशों के विकास में बहुत उपयोगी साबित होंगे।.....166