30 अगस्त 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन में अंतरराष्ट्रीय शांति में सहयोग की काफी क्षमताएं मौजूद हैं..........

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन में अंतरराष्ट्रीय शांति में सहयोग की काफी क्षमताएं मौजूद हैं।राष्ट्रपति ने बुधवार को तेहरान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से भेंट में इस ओर इशारा करते हुए कि दुनिया में सुरक्षा, न्याय और शांति के लिए सरकारों और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग की जरूरत है कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन, संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों को क्रियात्मक बनाने में मदद कर सकती है और इसी आधार पर ईरान इस आंदोलन की अध्यक्षता के दौरान यह कोशिश करेगा कि सभी देशों के साथ संयुक्त रूप से खास कर इस विषय की समीक्षा करे और इसके लिए सभी प्रकार के संसाधन प्रयोग करे।इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने सीरिया में होने वाले परिवर्तनों को आज की एक मुख्य समस्या बताया और बल दे कर कहा कि स्वतंत्रता, न्याय और जनता के हितों का सम्मान हर राष्ट्र का अधिकार है और राष्ट्रों के अधिकार प्राप्त करने के लिए सहयोग और मदद करें और इसमें कोई शक नहीं कि हिंसा और नरसंहार उद्देश्य तक पहुंचने का रास्ता नहीं है।राष्ट्रपति ने सीरिया में एक शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया को सीरिया में समस्याओं और कठिनाइयों का समाधान बताया और कहा कि हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि सीरिया सरकार और विरोधी, एक शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए सहमत हो।इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान ने अब तक आईएईए के साथ अधिक से अधिक सहयोग किया है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कुछ पक्ष, केवल राजनीतिक हैं उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अतीत, वर्तमान और भविष्य में आईएईए के नियमों के संदर्भ में व्यापक सहयोग करता रहा है।इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अपने ईरान दौरे पर खुशी जताते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र की संस्कृति और सभ्यता मानव संस्कृति में मदद की है और वास्तव में उसे मानवता की सांस्कृतिक सेवाओं पर गर्व है।.....166