28 अगस्त 2012 - 19:30

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा इमाम ख़ामेनई के साथ बैठक की मांग की थी जिसके बाद यह बैठक अंजाम पाई..........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों की सोलहवीं बैठक में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं।उन्होंने तेहरान में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए ईरान की प्रभावी भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।बान की मून ने तेहरान पहुंचने के बाद ईरान के संसद सभापति श्री लारीजानी के साथ मुलाकात की और उनके की ओर से दिए गए लंच निमंत्रण में भाग लिया और उसके बाद वह राष्ट्रपति ईरान डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद के साथ मुलाकात करेंगे.संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा इमाम ख़ामेनई के साथ बैठक की मांग की थी जिसके बाद यह बैठक अंजाम पाई. मुलाकात का विवरण मिलते ही दर्ज किया जाएगा।.....166