28 अगस्त 2012 - 19:30

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कुछ समय पहले तेहरान पहुंच गए हैं। बान की मून तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के सोलहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं.........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कुछ समय पहले तेहरान पहुंच गए हैं। बान की मून तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के सोलहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। अबना की रिपोर्ट के अनुसार में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के बाद भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुग़लिस्तान के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून इस्फ़हान की यात्रा करेंगे।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्फ़हान के अधिकारी तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अतिथियों की मीज़बानी के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री इस्फ़हान की यात्रा कर चुके हैं और कुछ अन्य देशों के विदेशमंत्री भी इस्फ़हान की यात्रा करेंगे।समाप्त...166