अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज दोपहर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं जहां ईरान के वित्त मंत्री "शम्सुद्दीन हुसैनी" ने उनका स्वागत किया।भारत के प्रधानमंत्री, अपनी ईरान यात्रा के दौरान गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा, ईरान के सुप्रीम लीडर और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे जबकि उनकी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की भी संभावना है।गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवां शिखर सम्मेलन, 30 31 अगस्त को होगा।समाप्त...166
27 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 341038
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज दोपहर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं.....