अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के विदेश सचिव रमज़ी इज़्ज़ुद्दीन के भाषण के बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की अध्यक्षता ईरान को सौंप दी गई।मिस्र के विदेश सचिव रमज़ी इज़्ज़ुद्दीन ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में बैठक की अध्यक्षता ईरान के हवाले की। इस बैठक में एक सौ बीस देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं जिनमें सत्तर विदेश मंत्री हैं। गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्री अंतिम बयान के मसौदे की समीक्षा कर रहे हैं जिसे पिछले दो दिनों में विशेषज्ञों ने तैयार किया है, यह मसौदा गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन में पेश किया जाएगा।समाप्त...166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-83
गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की अध्यक्षता ईरान के हवाले
27 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340802
मिस्र के विदेश सचिव रमज़ी इज़्ज़ुद्दीन के भाषण के बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की अध्यक्षता ईरान को सौंप दी गई.........