अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मीडिया, तेहरान में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोतहवें सम्मेलन को जिसमें एक सौ बीस से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं भरपूर कवरेज दे रहा है।गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की से प्रकाशित होने वाले अखबार ए आर डी ने लिखा है कि एक सौ बीस देशों के तेहरान आने से कूटनीतिक क्षेत्र में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को जबरदस्त राजनयिक मदद मिल सकती है।तुर्की से प्रकाशित होने वाले अखबार में आया है कि तेहरान में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में पैंतीस से अधिक प्रमुख देश भाग ले रहे जिनमें मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी, भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और क्यूबा के प्रमुख रॉयल कास्त्रो की भागीदारी सुनिश्चित है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी अमेरिका और इस्राईल की नाराज़गी के बावजूद तेहरान बैठक में भाग ले रहे हैं। दैनिक ए आर डी ने लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रवक्ता मार्टिन ने घोषणा की है कि बान की मून इस बैठक में भाग लेने के इच्छुक हैं क्योंकि यह बैठक विभिन्न देशों के बीच समन्वय बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका है।समाप्त...166गुट निरपेक्ष आंदोलन
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-81
तुर्क समाचारपत्रः ईरान ने पूरी दुनिया को अपने पास इकठ्ठा कर लिया है
27 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340782
अंतरराष्ट्रीय मीडिया, तेहरान में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोतहवें सम्मेलन को जिसमें एक सौ बीस से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं भरपूर कवरेज दे रहा है...........