27 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के ज़बरदस्त स्वागत से पश्चिम अपनी जनता के जनमत के सामने शर्मिंदा हो गया है.........

अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के ज़बरदस्त स्वागत से पश्चिम अपनी जनता के जनमत के सामने शर्मिंदा हो गया है।रामीन मेहमान परस्त ने इसना समाचार एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक के बारे में पश्चिमी मीडिया में सामने आने वाली कुछ खबरों के बारे में कहा कि पश्चिम मीडिया की कोशिश थी कि वह फ़र्जी हवा बनाएं और प्रचार करें कि ईरान राजनीतिक एकांत का शिकार है लेकिन बैठक के पुरतपाक स्वागत ने साबित कर दिया कि वह अपने जनमत के सामने शर्मिंदा हो गए हैं।समाप्त...166