27 अगस्त 2012 - 19:30

तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन की शुरुआत इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के भाषण से होगा..........

अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन की शुरुआत इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के भाषण से होगा।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के समापन पर कहा कि इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर, गुट निरपेक्ष आंदोलन के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे और बैठक को सम्बोधित करेंगे।गुट निरपेक्ष आंदोलन के वरिष्ठ विशेषज्ञों की बैठक रविवार को विदेश मंत्री अली अकबर सालेही के भाषण से शुरू हुआ था जो सोमवार को समाप्त हो गया। जबकि गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्री की बैठक आज मंगलवार से शुरू होगी। और शिखर सम्मेलन तीस और इकतीस अगस्त को होगा।समाप्त....166