अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच आज तेहरान में मुलाकात हुई। इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय समस्याओं सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।हमारे संवाददाता के अनुसार भारत के विदेश मंत्री इस एम कृष्णा के साथ मुलाकात में ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने भारत के साथ ईरान के संबंधों के विस्तार को महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि दोनों देश अपनी क्षमताओं से लाभ उठाएंगे और अपने संबंधों को और अधिक मज़बूत करेंगे।अली अकबर सालेही ने ईरान और भारत के बीच संयुक्त आर्थिक आयोग की बैठक को जो निकट भविष्य में आयोजित होगी, दोनों देशों के आर्थिक और व्यापार क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए अच्छा अवसर बताया।बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने भी गुट निरपेक्ष आंदोलन के सफल आयोजन पर ईरान का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि तेहरान सम्मेलन, "गुट निरपेक्ष आंदोलन" की गतिविधियां बढ़ाने का कारण बनेगा।उन्होंने ईरान और भारत के संबंधों में विस्तार पर बल देते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध, हमेशा दोस्ताना रहे हैं।एस एम कृष्णा ने सीरिया के संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए देश में विदेशी हस्तक्षेप की निंदा की और कहा कि केवल सीरिया की जनता को ही अपनी तकदीर के बारे में फैसला करने का अधिकार है।समाप्त....166
27 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340688
ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच आज तेहरान में मुलाकात हुई। इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय समस्याओं सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की...........