अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार गुट निरपेक्ष आंदोलन में इराकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ राजनयिक ने ईरान को क्षेत्रीय और इस्लामी देशों का केंद्र और 'जिओपॉलिटिकल रूप के आधार पर राजनीतिक विवादों को सुलझाने की क्षमता रखने वाला प्रमुख देश बताया है।
गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवीं सम्मेलन में भाग लेने आए इराकी प्रतिनिधिमंडल के राजनयिक ने गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन में शामिल दुनिया के एक सौ बीस महत्वपूर्ण देशों की भूमिका विश्व के राजनीतिक मामलों में बहुत महत्वपूर्ण हैं और मेरे विचार में इस एजेंसी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार होना चाहिए इराकी राजनयिक ने गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी के गठन की ओर इशारा करते हुए कहा यह बड़ा प्रभावकारी कदम है जिससे इस बैठक के महत्व का बखूबी अंदाज़ा होता है।
उन्होंने यह जोर देकर कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सभी सदस्य देशों में इसका कार्यालय होना चाहिए।
समाप्त
....
166