26 अगस्त 2012 - 19:30

गुट निरपेक्ष आंदोलन विशेषज्ञों की बैठक के महासचिव ने विशेषज्ञों के दो दिवसीय बैठक के समापन पर कहा कि तेहरान सम्मेलन का संदेश सुरक्षा, विकास, न्याय, समानता और शक्ति एवं धमकियों से मुक्त दुनिया का अधिग्रहण है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार गुट निरपेक्ष आंदोलन विशेषज्ञों की बैठक के महासचिव ने विशेषज्ञों के दो दिवसीय बैठक के समापन पर कहा कि तेहरान सम्मेलन का संदेश सुरक्षा, विकास, न्याय, समानता और शक्ति एवं धमकियों से मुक्त दुनिया का अधिग्रहण है।गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप विदेश मंत्री महदी आख़ुन्द ज़ादे ने कहा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विशेषज्ञ, सचिव विदेशमंत्रियों एवं प्रमुखों ने शांति और सुरक्षा एवं आपसी सम्मान के आधार पर दोस्ती एवं सभी विभागों में सहयोग पर बल दिया है।मेहदी आख़ुन्द ज़ादे ने कहा कि ईरान परमाणु हथियारों को नष्ट करने में सबसे आगे है। मेहदी आख़ुन्द ज़ादे ने विशेषज्ञों की बैठक में पारित किए जाने वाले विभिन्न प्रावधानों के विवरण बताते हुए कहा विशेषज्ञों की बैठक के स्वीकृत दस्तावेज़ की पहली प्रावधान परमाणु हथियारों के नष्ट करने के लिए तत्काल सम्मेलन के आयोजन के बारे में बातचीत से संबंधित है जिसमें परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए समय तालिका की मंजूरी को अंतिम रूप देना है। गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के महासचिव ने कहा कि इस बैठक में परमाणु हथियारों को समाप्त करने और परमाणु हथियारों के अप्रसार के मुद्दे पर ईरान द्वारा आयोजित किए जाने वाले दो सम्मेलन की सराहना करते हुए ईरान को बधाई पेश की गई। ग़ौरतलब है कि ईरान ने 2010 एवं 2011 में परमाणु हथियारों को समाप्त करने और परमाणु हथियारों के अप्रसार के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया था।समाप्त.....166