26 अगस्त 2012 - 19:30

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री पाक उई चोण (Pak Ui-chun) गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच चुके हैं, विशेषज्ञों और अधिकारियों की एक टीम उनके साथ है.........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री पाक उई चोण (Pak Ui-chun) गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच चुके हैं, विशेषज्ञों और अधिकारियों की एक टीम उनके साथ है।इसके अलावा ईरान के विदेश मंत्री "अली अकबर सालेही" उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री से आज दोपहर विदेश मामलों विचार विमर्श करने के लिए विदेश मंत्रालय के कार्यालय में मुलाकात करेंगे।विशेषज्ञों की बैठक के बाद 28 और 29 अगस्त (मंगलवार और बुधवार) को गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्यों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी।इसके अलावा 30 और 31 अगस्त (गुरुवार और शुक्रवार) को गुट निरपेक्ष आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण दिन अर्थात शिखर सम्मेलन भी ईरान के शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित होगा।समाप्त....166