26 अगस्त 2012 - 19:30

रूस के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीरिया के संकट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने पर बल दिया है......

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीरिया के संकट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा अगर गुट निरपेक्ष आन्दोलन की बैठक में सीरिया के संकट के समाधान को लेकर कोई बेहतर रास्ता सामने आए तो यह गुट निरपेक्ष आंदोलन का सकारात्मक कदम होगा।रूस के राष्ट्रपति बिलादेमीर पुतीन के विशेष प्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनयिक कनस्टानतीन शवालोफ ने जो रूसी राष्ट्रपति का विशेष संदेश लेकर तेहरान पहुंचे हैं यह ताकीद की है कि तेहरान में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन में सीरिया की समस्या के समाधान को लेकर कोई बेहतर रास्ता सामने आ जाए तो यह गुट निरपेक्ष आंदोलन और उसके सदस्य देशों का बहुत सकारात्मक कदम होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों और शिखर सम्मेलन में सीरिया के संकट के समाधान को लेकर एक अच्छा राजनीतिक समाधान सामने आएगा।रूस के वरिष्ठ राजनयिक ने यह बात जोर देकर कही कि गुट निरपेक्ष आंदोलन अपनी मूल विचारधारा और निरपेक्षता के दृष्टिकोण की रोशनी में अंतर-राष्ट्रीय समस्याओं को हल करने में अपनी भूमिका अदा करे और सभी सदस्य एक दूसरे के अच्छे साथी और सहयोगी साबित हों।समाप्त.....166