अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त पूंजी निवेश के विषय पर ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच वार्ता हुई, इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार, ट्रांजिट और चाबहार बंदरगाह में निवेश के विषय पर तीन देशों के बीच बैठक हुई।इस बैठक के दौरान जिसमें तीनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारी शामिल थे, एशिया के मामलों में ईरान के विदेश सचिव "सैयद अब्बास इराक़ची" ने गुट निरपेक्ष आन्दोलन की बैठक में अफगानिस्तान और भारत के प्रतिनिधि मंडल की भागीदारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान, अफगानिस्तान और भारत, संयुक्त संस्कृति वाले देश हैं और अंतर-राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों में संयुक्त दृष्टिकोण रखते हैं जिनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में बातचीत से संयुक्त हितों की प्राप्ति में तेजी आएगी।इस बैठक में भारत के विदेश सचिव रंजन ने भी ईरान, अफगानिस्तान और भारत के क्षेत्र में राजनीतिक महत्व की ओर इशारा करते हुए अफगानिस्तान के लिए ट्रांजिट के बारे में सबसे नजदीक बंदरगाह, चाबहार के विस्तार और विकास में निवेश के लिए भारत की ओर से आमादगी जताई।अफगानिस्तान के विदेश सचिव ने तीनों देशों के बीच बैठक के आयोजन को उपयोगी बताते हुए कहा कि ईरान और भारत, अफगानिस्तान के आर्थिक विकास में शामिल हो सकते हैं।बैठक के अंत में ईरान, अफगानिस्तान और भारत ने अगले तीन महीनों के भीतर तीनों देशों के प्रतिनिधियों के चाबहार में बैठक के आयोजन पर सहमत जताई।समाप्त.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-56
संयुक्त निवेश के विषय पर ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच वार्ता
26 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340155
संयुक्त पूंजी निवेश के विषय पर ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच वार्ता हुई, इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार, ट्रांजिट और चाबहार बंदरगाह में निवेश के विषय पर तीन देशों के बीच बैठक हुई.....